सर्वोदय अस्पताल डायबिटीज जागरूकता कैंप का सेक्टर 15 कॉमेंट्री सेंटर में किया आयोजन
सर्वोदय अस्पताल डायबिटीज जागरूकता कैंप का सेक्टर 15 कॉमेंट्री सेंटर में किया आयोजन
वार्ड क्रमांक 5 में एक्सपायर दवाइयों का जखीरा मिला,मीडिया की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया
वार्ड क्रमांक 5 में एक्सपायर दवाइयों का जखीरा मिला,मीडिया की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया
महू। वार्ड क्रमांक 5 की आंगनवाड़ी सेक्टर क्रमांक 2 हैदराबादी बस्ती में पिछले दो साल पुरानी दवाइयों का जखीरा मिला। इसकी जानकारी पत्रकारों की टीम को लगी तो तत्काल आंगनवाड़ी केंद्र स्थित हैदराबादी बस्ती पहुंचे। जहां परियोजना अधिकारी रेखा रघुवंशी को मौके से पत्रकारों की टीम ने फोन कर अवगत करवाया।जिसके बाद शहरी बीएमओ डॉक्टर हंसराज वर्मा ने बताया कि इस तरह से आंगनवाड़ी केंद्र एक्सपायर वैधता की दवाइयां रखना गलत बात है, ऐसे लोगो के खिलाफ जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एक्सपायर आंगनवाड़ी केंद्र पर दो वर्षो से रखी हुई थी,तो सुपरवाइजर ने पहले संज्ञान क्यों नही लिया।दरअसल केंद्र पर बाल्टी में इतनी दवाई देखकर मीडिया की टीम भी दंग रह गई। यही दवाइयों की फोटो बीएमओ श्री वर्मा को भी दिखाई तो वह भी देखते ही अचंभित हो गए।
प्रशासन को जांच करनी चाहिए कि दस्तक अभियान के तहत कहीं घर घर दवाई बाट तो नही दी?
इधर सभी वार्डो में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घर घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। कहीं ऐसा न हो कि वार्ड पांच में दवाइयों का वितरण तो नही हुआ। स्थानीय प्रशासन को इस मामले में यह जांच भी करनी चाहिए।
महू से हीरा सिंह ठाकुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सर्वोदय अस्पताल डायबिटीज जागरूकता कैंप का सेक्टर 15 कॉमेंट्री सेंटर में किया आयोजन
पुलिस ने दो चोरों के कब्जे से मिली छह मोटरसाइकिल की बरामद
माया देवी पुत्र वधू स्वर्गीय मेवालाल मौर्य भारतीय डाक विभाग बनी खागा नगर पंचायत प्रत्याशी
Leave a Comment: