केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न
पुलिस की बड़ी कार्यवाई , मुख्तार अंसारी के करीबी की 46 करोड़ की संपत्ति जप्त
जनपद मऊ से धीरेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट
स्लग - पुलिस की बड़ी कार्यवाई , मुख्तार अंसारी के करीबी की 46 करोड़ की संपत्ति जप्त
पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाई
एंकर - उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के सदर विधान सभा के पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह आईएस 191 के अत्यंत नजदीकी व मन्ना सिंह हत्याकांड में सह-अभियुक्त, कोयला माफिया व त्रिदेव ग्रुप के मालिक उमेश सिंह की 46 करोड़ 71 लाख 19 हजार 180 रूपये कीमती भूखण्ड व उस पर बने दो मंजिला मकान को पुलिस ने 14 / 1 गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया ।
बतातें चलें कि पुलिस के द्वारा आपराधिक माफिया व उनके गुर्गों के विरुद्ध प्रचलित कार्यवाही के क्रम में आज भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह आईएस 191 के अत्यंत नजदीकी व मुख्तार अंसारी के साथ 2009 में हुवे मन्ना सिंह हत्याकांड में सह अभियुक्त रहे त्रिदेव कंस्ट्रक्शन व त्रिदेव कोल डिपो एवं त्रिदेव ग्रुप के मालिक कोयला माफिया उमेश सिंह थाना सरायलखंसी अंतर्गत अहिलाद ग्राम निवासी की उनकी व अपके पत्नी शीला सिंह के नाम भुजौटी स्थित उनके आवास जिसका आराजी संख्या 13 व 17 का कुल रकबा 1530.9 वर्गमीटर व 597 कड़ी जमीन व उस पर बना दो मंजिला मकान जिसका सम्मिलित बाजार मूल्य 46 करोड़ 71 लाख 19 हजार 180 रूपये है, जिसे पुलिस ने 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कूर्क किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा 5 सितंबर को संस्तुती पत्र आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित किया जिसपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज उमेश सिंह की अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था । पुलिस ने आज उमेश सिंह की जमीन को कुर्क कर दिया ।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त उमेश सिंह लगभग 03 दशकों से अपराध में सलिप्त है उसके उपर 1995 से 07 अभियोग पंजीकृत है । उक्त जमीन व मकान उमेश सिंह द्वारा अपने व अपनी पत्नी शीला के नाम क्रय व निर्मित किया गया है । उमेश सिंह की अब तक कुल लगभग 53 करोड़ 56 लाख 55 हजार 380 रूपये कीमत की चल व अचल सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है ।
बाईट - अविनाश पाण्डेय ( पुलिस अधीक्षक मऊ )
बाईट - धनंजय मिश्र ( सी ओ सिटी नगर मऊ )
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न
महीनों से बिगड़ा पडा सरकारी नलकूप,सूख रही फसल.....
कानपुर देहात के माती मुख्यालय रोड पर जब एक महिला वहां लगे पंजाब नेशनल बैंक के ए.टी.एम से पैसे निकालने पहुंची
Leave a Comment: