प्रेस नोट
जनपद सीतापुर
02 अवैध तमंचा/कारतूस सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 06.09.2022
पुलिस अधीक्षक श्री घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
दिये गये निर्देश के क्रम में थाना सकरन व रामकोट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कुल 02 अभियुक्त को 02 अवैध शस्त्र व 03 कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। विवरण निम्नवत है-
1. थाना सकरन द्वारा अवैध तमंचा व 02 कारतूस सहित अभियुक्त गिरफ्तारः-थाना सकरन पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त रमाकान्त पासी पुत्र सन्तू पासी निवासी ग्राम कुम्हारनपुरवा मजरा शाहपुर थाना बिसवां जनपद सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में मु0अ0सं0 501/22 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही इसी प्रकार चलती रहेगी।
2. थाना रामकोट द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस सहित अभियुक्त गिरफ्तारः- थाना रामकोट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त मुनीश अली पुत्र रसूल अहमद नि0 ग्राम मिर्जापुर मजरा जवाहरपुर थाना रामकोट जनपद सीतापुर ।को एक अदद तमंचा व कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में मु0अ0सं0 467/22 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: