नगर परिषद के बाबजूद भी  सड़कों का बुरा हाल


 नगर परिषद के बाबजूद भी  सड़कों का बुरा हाल

 # # हालात अब ए है कि लोगो को पैदल चलना भी मुश्किल

 यूपी अब तक संवाददाता अब्दुल कादिर की रिपोर्ट 

ताजपुर / समस्तीपुर  : - - - जिले के ताजपुर को नगर परिषद बनाने के बाद भी   ऐसे  कई सड़कों का बुरा हाल बना हुआ है । बताते चलें कि नगर परिषद क्षेत्र के डाक बंगला रोड, कोल्ड स्टोरेज से आलू मंडी होते हुए नीम चौक , हास्पिटल चौक से शंकर टाकीज होते हुए एनएच 28, नीम चौक से दरगाह मुहल्ला वाली एवं फतेहपुर वार्ड संख्या - 10 ,  भेरोखड़ा वार्ड संख्या - 12 एवं 13 वाली सड़क का भी बुरा हाल है । बताते चलें कि नगर परिषद बनने के पहले यह क्षेत्र प्रखंड पड़ता था जबकि अब नगर परिषद के रहिमाबाद बहेलिया टोला मस्जिद से भेरोखड़ा जाने, शाहपुर बधौनी, कोआरी, निरपुर के अलावा कई पंचायत से जोड़ने वाली सड़क कई वर्षों से ध्वस्त हो जाने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि वर्ष 2005 - 06 में पंचायत के पूर्व मुखिया शम्भू लाल थे। उनके ही द्वारा सड़क का मिट्टी करण एवं ईटकरण कराया था । उस के बाद आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने इस सड़क पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ सकें , मुहल्ले के लोगों ने बताया कि उक्त सड़क पर वर्षों पहले खरंजा बना हुआ था जो लगभग दो वर्ष मनरेगा की भेंट चढ़ गया बताया जा रहा है कि मनरेगा के द्वारा मिट्टी कटाई के कारण पानी के तेज बहाव से सड़क ध्वस्त हो जाने के कारण सड़क गढ्ढे में तब्दील हो गई है । जो अब जितना भी नगर परिषद की साफ-सफाई का कचरा उठवा कर गढ्ढे में डाला जा रहा है ।  वहीं इसी क्षेत्र के बहेलिया टोला मस्जिद से होते हुए ठगवा चौक कब्रिस्तान वाली सड़क भी ध्वस्त हो जाने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ इस सड़क से गुजरने वाले लोगों में काफी गुस्से में है । उन्होंने बताया कि इस सड़क पर क्षेत्र के विधायक भी इस सड़क की दुर्दशा अपनी आंखों से देख चुके हैं गौरतलब है कि दो विधानसभा , दो लोकसभा एवं एक एमएलसी क्षेत्र होने के बावजूद सड़कों की हालत बद से बदतर बना हुआ है । बराबर सड़कों की स्थिति की जानकारी बार बार समाचार पत्रों के माध्यम से प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि को दी गई है ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।