शनिवार को हु इज हुसैन संस्था की ओर से देशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इस शृंखला में मेरठ में जैदी फार्म एवं रेलवे रोड मंसबिया स्थित इमामबारगाह में रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
जैदी नगर सोसायटी स्थित इमाम बारगाह पंजेतनी एवं मनसबिया रेलवे रोड में हुसैनी रक्तदान शिविरों में रक्त देने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में युवाओं और महिलाओं को रक्तदान करने के लिए दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। खुर्शीद जैदी, बाकर जैदी, अली हैदर रिजवी, शाह अब्बास शफवी, सज्जाद, हैदर अधिकार रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग रहा। बताया कि हजरत इमाम हुसैन और शौहदाये करबला की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जैदी फार्म स्थित इमामबारगाह में ख्वातीन के लिए रक्तदान की शिविर में अलग से व्यवस्था की गई। मनसबिया रेलवे रोड में भी रक्तदान शिविर में लगातार रक्त दाताओं की भीड़ उमड़ रही है। हू इज हुसैन संस्था की ओर से अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान शिविर लगाकर एक दिन में 50 हजार से अधिक ब्लड डोनेट करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य है।
x
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: