लखनऊ *बीकेटी थाना क्षेत्र में फार्म हाउस के बाहर युवक अनिल पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को
लखनऊ *बीकेटी थाना क्षेत्र में फार्म हाउस के बाहर युवक अनिल पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को
बहराइच। जनपद के तहसील मोतीपुर अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चफरिया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों
*थाना सुजौली के चफरिया में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप*
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, मायके पक्ष ने पति पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शुरू की जांच!
*व्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अब तक न्याय बहराइच!*
बहराइच। जनपद के तहसील मोतीपुर अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चफरिया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर बेरहमी से मारपीट करने और इसी के चलते उसकी मौत होने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है।
मृतका की पहचान पूनम (लगभग 28 वर्ष) पत्नी श्यामू के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, पूनम की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा मयंक करीब तीन वर्ष और छोटा बेटा सुप्रीत करीब डेढ़ वर्ष का है। बताया जा रहा है कि पति श्यामू डॉक्टरी का काम करता था।
मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि पति श्यामू आए दिन पूनम के साथ मारपीट करता था। देर रात भी किसी बात को लेकर पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और पति पर गंभीर आरोप लगाए।
घटना की सूचना पर सुजौली थानाध्यक्ष रामगोविंद वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिसकर्मी पति श्यामू को पकड़कर थाने ले गए हैं। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान अजीज के मुताबिक, महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
मौके पर थानाध्यक्ष रामगोविंद वर्मा, निरीक्षक कुश कुमार, उपनिरीक्षक दीपचंद चौधरी, कांस्टेबल रामू चौहान, सर्वेश्वर, प्रमोद पाल और संजीव कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही विवाहिता की मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठने से गांव में शोक का माहौल है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
लखनऊ *बीकेटी थाना क्षेत्र में फार्म हाउस के बाहर युवक अनिल पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को
जौनपुर मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज में 6 नवंबर को सजेगा वृहद रोज़गार मेला:
ଆଦିବାସୀ ସମାଜ ମହାସଂଘ ତରଫରୁ ମାଲକାନଗିରି ୟୁନିଅନ ଅଫ ଯୋର୍ଣାଲିଷ୍ଟ ର ନୂତନଭାବେ ନିର୍ବାଚିତ
Leave a Comment: