आगरा में नाई की मंडी क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक कारोबारी की पुत्रवधू का शव फंदे पर लटका मिला।
आगरा में नाई की मंडी क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक कारोबारी की पुत्रवधू का शव फंदे पर लटका मिला।
आगरा सिकंदरा क्षेत्र निवासी युवक ने झगड़ा होने पर पत्नी को यमुना पुल से नीचे फेंक दिया
आगरा सिकंदरा क्षेत्र निवासी युवक ने झगड़ा होने पर पत्नी को यमुना पुल से नीचे फेंक दिया। संयोग से पत्नी बच गई। आरोपित पति पत्नी को बटेश्वर घुमाने के बहाने ले गया था। वहां पुल के ऊपर से उसे नीचे धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लिया है। सिरसागंज के नगला मदारी (फिरोजाबाद) निवासी संतोषी की शादी आठ वर्ष पहले खुशालपुर, नारखी निवासी अरविंद से हुई थी। अरविंद परिवार के साथ सिकंदरा के रुनकता इलाके में किराए पर रहता है। दो बच्चे हैं। पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा हुआ करता था। शुक्रवार को भी झगड़ा हुआ था। विवाहिता के भाई चंद्रकात ने पुलिस को बताया कि अरविंद ने संतोषी से माफी मांगी। उससे कहा कि गुस्सा नहीं हो। उसे बटेश्वर घुमाने के बहाने बाइक पर साथ ले गया। वहां यमुना पुल से उसे नीचे धक्का दे दिया। पत्नी को मारा समझकर अरविंद अपने घर वापस आ गया। उसे लगा कि पत्नी मर चुकी होगी। किस्मत को कुछ और मंजूर था। संतोषी बच गई। वह जहां गिरी थी वहां पानी कम था। किनारे खड़े लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। संतोषी ने अपने मायके वालों को फोन करके घटना की जानकारी दी। मायके वालों ने अपने अरविंद को फोन किया। उससे संतोषी के बारे में पूछा। वह उन्हें गुमराह करता रहा। यह देख मायके वालों ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने अरविंद को पकड़ लिया। सिकंदरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आगरा में नाई की मंडी क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक कारोबारी की पुत्रवधू का शव फंदे पर लटका मिला।
मेरठः शिया मुस्लिमों ने किया रक्तदान, बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड
इसके बाद उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को...
Leave a Comment: