आगरा में नाई की मंडी क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक कारोबारी की पुत्रवधू का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर फिरोजाबाद से आए मायके वालों ने हंगामा किया। वे हत्या का आरोप लगा रहे हैं। विवाहिता की शादी सात साल पहले हुई थी।
रसूलपुर, फिरोजाबाद में पुरानी मंडी निवासी प्राची गौड़ की शादी सात साल पहले नाई की मंडी क्षेत्र निवासी हितेंद्र गौड़ से हुई थी। हितेंद्र भवन निर्माण के ठेके लेते हैं। पिता भी कारोबारी हैं। इलाके में अच्छी साख है। दो बच्चे हैं। छह साल की बेटी व दो साल का बेटा। विवाहिता प्राची के भाई परीक्षित भारद्वाज ने बताया कि रात ढाई बजे बहन के ससुर का फोन आया था। बताया कि प्राची ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना ने उनके होश उड़ा दिए। रात में ही वे आगरा आए। प्राची की लाश मिली। ससुराल वालों ने बताया कि रात को प्राची जिस कमरे में सो रही थी उससे बाहर निकलकर दूसरे कमरे में उसने खुदकुशी की है। खिड़की से रस्सी बांधकर फांसी का फंदा बनाया था। उन्होंने खिड़की का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला। प्राची को फंदे से नीचे उतारा। मायके वाले यह मानने को तैयार नहीं है कि मामला खुदकुशी का है। उनका आरोप है कि यह मामला हत्या का है। मायके वालों के आरोप को पुलिस ने खारिज नहीं किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: