LIVE पढ़ें 30 जून के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़


लाइव अपडेट

01:31 AM, 30-JUN-2022

Avika Gor Birthday: 14 साल में इतनी बदल गई हैं बालिका वधू की छोटी सी आनंदी, देखिए अविका गौर की अब और पहले की तस्वीरें

happy birthday Avika Gor Balika Vadhu Actress Huge Transformation In Looks After 15 Years see avika gor then and now pics

विका गौर के लुक में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। छोटी सी आनंदी क्यूट अब भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लगती हैं। तो चलिए देखते हैं उनकी अब की और पुरानी तस्वीरें।

05:53 AM, 30-JUN-2022

Noida News : नौ साल की बच्ची ने मां पर लगाया चिमटे से दागने का आरोप, कार्रवाई की मांग

Nine year old girl accuses mother of firing her with tongs in noida

इसमें बच्ची ने मां पर पीटने व चिमटे से दागने का आरोप लगाया है। बच्ची के ऐसे फोटो भी वायरल हुए हैं जिसमें शरीर पर कई घाव के निशान हैं। वीडियो देखकर कई लोगों ने पुलिस से महिला पर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

07:55 AM, 29-JUN-2022

Udaipur Murder Case Live: शहर में कर्फ्यू बढ़ाया, आज राजस्थान बंद का आह्वान, सर्वदलीय बैठक में नहीं पहुंचे भाजपा के बड़े नेता

 

उदयपुर में जघन्य हत्या के बाद पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद है।

05:37 AM, 30-JUN-2022

Presidential Poll: राष्ट्रपति चुनाव महज औपचारिकता बस भाजपा के दांव पर नजर, उपराष्ट्रपति चुनाव में भी पार्टी का पलड़ा भारी

Presidential Poll and Vice President election just a formality According to the numbers victory of the BJP led NDA candidate is certain

संख्या बल के मामले में राजग और विपक्ष का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा के पास अपने दम पर चुनाव जीतने लायक संख्या बल है। पार्टी के पास इस समय लोकसभा में 303 तो राज्यसभा में 95 सदस्य हैं। उच्च सदन में इस चुनाव से पूर्व सात सदस्यों का मनोनयन बाकी है।

05:28 AM, 30-JUN-2022

Rupee Vs Dollar: रुपया 18 पैसा टूटा, अब तक के निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 79 के पार पहुंचा रुपया

Rupee falls 18 paise to close at all time low of 79.03 against us dollar

डॉलर की तुलना में रुपया 1.97 फीसदी और इस साल अब तक 6.39 फीसदी कमजोर हुआ है। रुपये में कमजोरी की प्रमुख वजह विदेशी निवेशकों की घरेलू बाजार से पूंजी निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है।

05:28 AM, 30-JUN-2022

Ernst & Young : नैतिक परीक्षा में ही ऑडिटरों की धोखाधड़ी, 790 करोड़ का लगा जुर्माना

Ernst and Young fined 100 Million Dollar after admitting accountants cheated on CPA exams

एसईसी ने अपने आदेश में कहा, अर्न्स्ट एंड यंग ने न सिर्फ जांचकर्ताओं को गुमराह किया बल्कि सुबूत छिपाकर सार्वजनिक लेखा नियमों का भी उल्लंघन किया। जांच में सामने आया कि फर्म के 49 ऑडिटरों को पहले ही परीक्षा कुंजी मिल गई थी, जो उन्होंने दूसरों से भी साझा की।

01:16 AM, 30-JUN-2022

Prayagraj : माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर पीएम आवास के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण

Online registration for PM Awas Yojana on land free from possession of Mafia Atiq from today

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक माह यानी 30 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद पीडीए इन सभी आवेदनों को सूडा के पास जांच के लिए भेजेगा। सूडा द्वारा निर्धारित मानकों की जांच के बाद पात्र आवेदन कर्ताओं की सूची तैयार की जाएगी।

05:15 AM, 30-JUN-2022

कर्नाटक : लॉ छात्र को हथकड़ी पहनाई, अब देना होगा दो लाख मुआवजा, हाईकोर्ट ने कहा- पहले वजह बतानी होगी

Karnataka Law student handcuffed, now two lakh compensation will have to be paid

हाईकोर्ट की धारवाड़ बेंच में आए इस मामले में जस्टिस सूरज गोविंदराज ने आरोपियों, विचाराधीन व दोषसिद्ध अपराधियों को हथकड़ी कब पहनानी है इसे लेकर निर्देश जारी किए।

05:14 AM, 30-JUN-2022

Eastern Corridor ईस्टर्न कॉरिडोर 15 अगस्त से शुरू कराने की तैयारी, एक साल की देरी से चल रही है परियोजना

Preparations to start the Eastern Corridor from August 15, the project is running late by a year

कॉरिडोर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बुधवार को डीएफसीसी की टीम ने कॉरिडोर की लिंक लाइन का निरीक्षण किया और निर्माण कंपनी को खामियां दूर करने के निर्देश दिए। अफसरों का दावा है कि जुलाई के आखिर तक कॉरिडोर तैयार हो जाएगा। कॉरिडोर शुरू होने से जिले के हजारों व्यापारियों को एक जगह से दूसरी जगह कम खर्च में माल पहुंचाने में आसानी होगी।

05:14 AM, 30-JUN-2022

जीएसटी परिषद की बैठक : ई-कॉमर्स मंचों पर ऑनलाइन सामान बेचने वाले छोटे कारोबारियों को पंजीकरण से छूट

GST Council meeting: Exemption from registration for small traders selling goods online on e commerce platforms

जीएसटी परिषद ने बुधवार को ई-कॉमर्स मंचों के जरिये ऑनलाइन सामान बेचने वाले छोटे कारोबारियों को अनिवार्य पंजीकरण मानदंडों से छूट देकर बड़ी राहत दी है।

 

अध्ययन : निगेटिव होने के बाद भी थायरॉयड ग्रंथि पर सालभर चिपका मिला कोरोना, पोस्ट कोविड मरीजों में लंबे समय तक दिखा असर

corona virus found sticking for a year on the thyroid gland of patients recovering from covid 19 infection

शोधकर्ताओं ने कहा कि मध्यम से गंभीर संक्रमण के दौरान थायरॉयड ग्रंथि पर सूजन की स्थिति भी बन रही है।

11:06 PM, 29-JUN-2022

शव के साथ पांच दिन : अंधविश्वास में जकड़े परिवार ने पशुओं को भी चारा-पानी देना कर दिया था बंद

Five days with the dead body: The family caught in superstition had stopped giving fodder and water to the animals too

डीहा गांव निवासी अभयराज के पास दो भैंस, दो गायें व दो बछड़े थे। गांववाले बताते हैं कि मवेशी काफी अच्छी नस्ल के थे। लेकिन अंधविश्वास के फेर में घरवालों ने उन्हें भी चारा-पानी देना बंद कर दिया था।

05:01 AM, 30-JUN-2022

महाराष्ट्र : ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने पाई मंजिल, शाह की रणनीति आखिर फिर आई काम

Maharashtra: After a long wait of two and a half years, BJP found the destination, Amit Shah s strategy finally worked again

उद्धव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है, उसे मानना पड़ेगा। मुझे मुख्यमंत्री पद छोड़ने की कोई चिंता, दुख नहीं है। मैं जो करता हूं शिवसैनिक, मराठी और हिंदुत्व के लिए करता हूं। मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं। मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं बृहस्पतिवार से शिवसेना भवन में बैठूंगा।

05:00 AM, 30-JUN-2022

Big News: वेस्ट बैंक में इस्राइली सेना ने फलस्तीनी उग्रवादी को गोली मारी, बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक की हत्या, पढ़ें खास खबरें

Palestinian militant shot by Israeli army and Hindu teacher murdered in Bangladesh, read special news

इस्राइली सेना ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की थी जिसके बाद जेनिन के पास हुई झड़प में 25 वर्षीय मोहम्मद मेरई को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।

10:05 PM, 29-JUN-2022

HP Board 10th Result: 10वीं कक्षा की मेरिट सूची में हिमाचल के इस जिले से 23 मेधावी विद्यार्थी शामिल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुल 77 मेधावी विद्यार्थियों ने टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।