Hindi Breaking News Today 29th May: पीएम नरेन्द्र मोदी आज करेंगे मन की बात कार्यक्रम को संबोधित


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मन की बात कार्यक्रम का यह 89वां एपिसोड होगा। वहीं, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज उज्जैन दौरे पर जाएंगे। राष्ट्रपति कोविंद यहां महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। इसके अलावा भारत और बांग्लादेश के बीच रेल यातायात एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। कोविड -19 महामारी के कारण पिछले करीब दो सालों से ज्यादा वक्त से दोनों देशों के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित थीं। जिन्हें अब एक बार फिर 29 मई रविवार से शुरू किया जा रहा है।

  • आज से दो ट्रेनों का होगा संचालन

     

    भारत और बांग्लादेश के बीच रेल यातायात एक बार फिर आज से शुरू होने जा रहा है। पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस का संचालन 29 मई से फिर से शुरू किया जाएगा। 

  • महिलाओं ने 'रन फार शक्ति' नाइट मैराथन में हिस्सा लिया

    यूपी के मुरादाबाद में महिलाओं ने रन फार शक्ति नाइट मैराथन में हिस्सा लिया। मैराथन का आयोजन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से किया गया।

    • कांग्रेस को झारखंड से मिल सकती है राज्यसभा की सीट

       

      सूत्रों की मानें तो झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन से कांग्रेस को राज्यसभा सीट मिलने की संभावना है।

      पीएम करेंगे मन की बात कार्यक्रम को संबोधित

    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मन की बात कार्यक्रम का यह 89वां एपिसोड होगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।