मैं कंडोम बोलती थी तो लोग मुझे मुड़कर देखते थे
मैं कंडोम बोलती थी तो लोग मुझे मुड़कर देखते थे
राजस्थान में राजनेताओं और ब्यूरोक्रेसी के खिलाफ चल रहे कोल्ड वॉर पर खेल मंत्री अशोक चांदना ने सफाई पेश की है
राजस्थान में राजनेताओं और ब्यूरोक्रेसी के खिलाफ चल रहे कोल्ड वॉर पर खेल मंत्री अशोक चांदना ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी दोनों में विवाद होते रहे हैं। जो आगे भी होते रहेंगे। मुझे भी किसी अधिकारी की कार्यशैली को लेकर आपत्ति थी। इसकी जानकारी मैंने मुख्यमंत्री को दे दी है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही मेरी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। चांदना ने कहा- कुछ लोग अंधेरे में मेरा इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं भरी दोपहरी में उनका इलाज कर दूंगा।
अशोक चांदना ने कहा कि जनता ने हमें वोट देकर चुना है। इसलिए नाराज रहते हुए भी काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा- अशोक गहलोत के नाम पर राजस्थान की सरकार बची है। अगर अशोक गहलोत की जगह कोई और मुख्यमंत्री होता तो 2 साल पहले ही हमारी सरकार चली जाती। राजस्थान में अशोक गहलोत के नाम के पीछे ही हमारी सरकार बची हुई है।
तनाव में होता है फायदा
खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि तनाव में रहने में काफी फायदा है। तनाव में तैयारी मजबूती के साथ होती है। हल्का काम नहीं होता है। जो भी इंसान ओवरकॉन्फिडेंस में रहता है। वह हमेशा गलती करता है। तनाव में रहने वाला कभी गलती नहीं करता है।
बीजेपी को चमत्कार का इंतजार
अशोक चांदना ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने सरकार गिराने की लाख कोशिश कर ली, लेकिन अशोक गहलोत फिर भी सरकार को बचाने में कामयाब हो गए। बीजेपी के सभी हथकंडे फेल हो गए हैं। इसलिए बस बीजेपी चमत्कार का इंतजार कर रही है। जो कभी नहीं होने वाला। 2023 में राजस्थान में और 2024 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
मैं कंडोम बोलती थी तो लोग मुझे मुड़कर देखते थे
अयोध्या में 100 संतों के आश्रम को उजाड़ने के आदेश योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश पर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ ने रोक लगा दिया हैl 19 मई को हुए इस आदेश की जानकारी मिलने के बाद अयोध्या के संतों में खुशी की लहर दौड़ गई हैl
मुख्यमंत्री एक जून को करेंगे भव्य श्रीराम मंदिर का उद्धाटन:राम जन्मभूमि के बगल द्रविड़ शैली में बनकर तैयार भव्य और अलौकिक रामलला देवस्थानम मंदिर
Leave a Comment: