प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने कहा कि बच्चों को 7वीं क्लास में सेक्स एजुकेशन दी जाती है तो फिर कंडोम से बच्चों को क्या परेशानी हो सकती है? 'जनहित में जारी' एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें सोशल अवेयरनेस स्कूल लाइफ कॉमेडी की तरह दिखाया गया है। फिल्म प्रमोशन के लिए शनिवार को जयपुर आईं नुसरत और डेब्यू कर रहे एक्टर अनुद सिंह ने कंडोम व सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बात की।
नुसरत ने कहा- कंडोम को प्रोटेक्शन की नजर से देखा जाना चाहिए। आम लोग इसे केवल सेक्स के नजरिए से ही देखते हैं। जिस दिन से फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ तभी से लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए। कई लोगों ने कॉल किया तो सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने ट्रोल भी किया। तब मुझे पहली बार पता चला कि ये टॉपिक कितना जरूरी है।
नुसरत कहती हैं उनकी फैमिली सेक्स एजुकेशन को लेकर ओपन माइंडेड है। यही वजह है कि वे हर तरीके की बात फैमिली से शेयर कर पाती हैं। मुझे लगता है कंडोम की जरूरत पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को है, क्योंकि कंडोम का यूज न करने से पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। इस फिल्म में बढ़ते अबॉर्शन केसेस पर भी चर्चा की गई है। पूरे डाटा और फिगर्स के साथ दिखाया गया है कि कंडोम कितना जरूरी है।
लोग मुड-मुड कर देखते थे
नुसरत ने इस दौरान फिल्म की शूटिंग का एक्सपीरियंस भी शेयर किया। बताया कि यह फिल्म उन्हें ड्रीम गर्ल के सेट पर ही ऑफर हुई थी। पहली बार इतने सेंसिटिव टॉपिक पर किसी फीमेल को लीड मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। छोटी-छोटी गलियों में शूटिंग के दौरान कंडोम शब्द यूज करती थी, तब लोग उन्हें मुड-मुड कर देख रहे होते थे। नुसरत बताती हैं पहली बार उन्हें काफी अनकंफर्टेबल महसूस हुआ। मुझे हैरानी हुई कि लोग कंडोम जैसी अच्छी चीज को ऐसी नजर और ऐसी सोच से कैसे देख सकते हैं।
फिल्म में बतौर एक्टर डेब्यू करने वाले अनुद सिंह बताते हैं कंडोम के बारे में बच्चों को 7वीं क्लास में पढ़ाया जाता है। फिर भी आज ज्यादातर टीचर इस चैप्टर को स्किप कर देते हैं। बच्चों को इसके बारे में 10वीं क्लास में पढ़ने की बात कह कर टाल देते हैं। जनहित में जारी सोशल कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कंडोम को लेकर लोगों को अवेयर करने की कोशिश की गई है।
अनुद ने बताया कि कॉलेज भोपाल से किया है, लेकिन ट्यूशन के लिए वे अपनी बुआ के घर जयपुर रहा करते थे। बचपन से ही उन्हें फिल्मी कीड़े ने काट रखा था। इस बात का अहसास उन्हें इंजीनियरिंग करने के बाद हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अनुद कई शॉर्ट फिल्म को लिख और डायरेक्ट कर चुके हैं।
फिल्म की शॉर्ट स्टोरी
फिल्म में नुसरत भरूचा एक कंडोम बेचने वाली कंपनी में काम करती हैं। जहां पर लड़कियां जॉब भी नहीं करती हैं, वहां पर इस तरह का जॉब करने में क्या-क्या चैलेंज आते हैं, वह कैसे उसे फेस करते हुए बताती हैं कि आपकी जनसंख्या इतनी ज्यादा हो गई है, उसमें कंडोम कितना इंपोर्टेंट है। यह फिल्म 10 जून को रिलीज होना प्रस्तावित है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अयोध्या में 100 संतों के आश्रम को उजाड़ने के आदेश योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश पर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ ने रोक लगा दिया हैl 19 मई को हुए इस आदेश की जानकारी मिलने के बाद अयोध्या के संतों में खुशी की लहर दौड़ गई हैl
Leave a Comment: