हरियाणा के झज्जर जिले में एक दुल्हन शादी के अगले ही दिन गहने और सामान लेकर भाग गई
हरियाणा के झज्जर जिले में एक दुल्हन शादी के अगले ही दिन गहने और सामान लेकर भाग गई
ज्ञानवापी पर विनय कटियार का विवादित बयान:बोले- शिवलिंग पर आरी चलाने वाले का हाथ काट देना चाहिए; ओवैसी को पागल बताया
भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने कहा कि ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर मुस्लिम समाज के व्यक्ति ने आरी चला दी थी। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में लिया है, लेकिन कस्टडी से अब काम नहीं चलेगा। युवक के दोनों हाथ काट देना चाहिए। हालांकि वाराणसी पुलिस ने किसी को भी कस्टडी में लेने की बात का खंडन किया है। कटियार ने कहा कि ज्ञानवापी में मुसलमानों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को पागल बताते हुए देश से बाहर निकालने की भी बात कही।
दैनिक भास्कर से बात करते हुए विनय कटियार ने कहा कि ज्ञानवापी में हिंदुओं के प्रतीक चिह्नों को मिटाने की कोशिश की गई है। शिवलिंग को काटने की कोशिश की गई है। इससे बड़ा सबूत क्या है? जब कोर्ट में मामला विचाराधीन है, तो ऐसे में मुस्लिम समुदाय की ओर से यह काम जघन्य अपराध है।
शिवलिंग की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
विनय कटियार ने ज्ञानवापी मामले को लेकर बन रहे हालातों पर चिंता जताते हुए शिवलिंग की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि कोर्ट में सुनवाई चलती रहे, लेकिन सबसे पहले ज्ञानवापी में मुस्लिमों की एंट्री बैन होनी चाहिए।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाने वाले कटियार ने कहा कि जल्द से जल्द मुस्लिमों को मस्जिद से हटाने का आदेश जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को लेकर जो लोग आंदोलन चला रहे हैं, हम उनका समर्थन करते हैं।
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
पहले भी विनय कटियार मुस्लिम समुदाय पर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि दिल्ली की जामा मस्जिद वास्तव में जमुना देवी मंदिर है। मुगल शासकों ने इसे तोड़कर जामा मस्जिद बना दिया था।
कटियार ने ताजमहल के लिए भी ऐसा ही कहा था। उन्होंने भगवान शिव का स्थल बताते हुए इसे तेजो महालय कहा था। कटियार ने प्रशासनिक अधिकारियों से इसका नाम बदलकर ताज मंदिर करने की भी मांग की थी।
कोर्ट में चल रही है ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई वाराणसी के सिविल कोर्ट में चल रही है। हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ताओं ने श्रृंगार गौरी में पूजा-अर्चना करने की इजाजत मांगने के साथ हिंदू देवताओं की छवियों की उपस्थिति का दावा किया है। सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज को निर्देश दिया था कि वह पहले हिंदू पक्ष की उस याचिका का सुनवाई कर निपटारा करें, जिसमें मस्जिद परिसर में रोज पूजा अर्चना करने की मांग की गई है।
मुस्लिम पक्ष ने सर्वे आदेश का विरोध किया
मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में दो महत्वपूर्ण मांग की है। उसने वाराणसी कोर्ट के सर्वे वाले आदेश का विरोध किया है। वहीं, वजूखाने को फिर से शुरू करने की मांग की है। कोर्ट ने वजूखाने को सील करने का आदेश दिया है। हिंदू पक्ष का दावा है कि यहीं पर शिवलिंग मिला है। जबकि मुस्लिम पक्ष ने शिवलिंग के दावे को नकारा दिया है और कहा कि जिसे हिंदू पक्ष शिवलिंग बता रहा, वो केवल एक फव्वारा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
हरियाणा के झज्जर जिले में एक दुल्हन शादी के अगले ही दिन गहने और सामान लेकर भाग गई
आईजी के आदेशों को भी पानीपत पुलिस ने किया दरकिनार#पानीपत पुलिस को अपनी कठपुतली मानते हैं आरोपी: पीड़ित
फर्जी मार्कशीट बनाने वाला सरगना गिरफ्तार:बर्खास्त सिपाही से 111 मार्कशीट, 51 माईग्रेशन सर्टिफिकेट, 44 मोहर और 50 हजार बरामद
Leave a Comment: