अयोध्या में 100 संतों के आश्रम को उजाड़ने के आदेश योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश पर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ ने रोक लगा दिया हैl 19 मई को हुए इस आदेश की जानकारी मिलने के बाद अयोध्या के संतों में खुशी की लहर दौड़ गई हैl


अयोध्या में 100 संतों के आश्रम को उजाड़ने के आदेश योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश पर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ ने रोक लगा दिया हैl 19 मई को हुए इस आदेश की जानकारी मिलने के बाद अयोध्या के संतों में खुशी की लहर दौड़ गई हैl

तत्कालीन डीएम अनुज कुमार झा के कार्यकाल में दो मार्च 2020 और 18 अगस्त 2021 को फरमान जारी कर मीरापुर दोआबा के कुछ क्षेत्र का डूब क्षेत्र घोषित कर दिया थाl इसके खिलाफ पीड़ित राकेश श्रीवास्तव की ओर से उच्च न्यायालय में अपील की गई थीl इसके लिए छह माह से संघर्ष चल रहा थाl

अयोध्या के सभी बड़े महंत गुस्से से लाल थे

यह आदेश पूर्व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जारी किया था, जो गत वषर्ष नवंबर में सामने आया था। उनके एक फरमान से सरयू के तट पर तपस्या करने वाले 100 संतों और इतने ही अन्य नागरिकों की कुटी उजड़ने का खतरा हो गया था। इससे अयोध्या के सभी बड़े महंत गुस्से से लाल थे।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में रामकथा पार्क में ज्ञापन देकर इसे निरस्त करने की मांग की।सीएम से स्पष्ट आश्वासन न मिलने पर महंतों ने पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी को बुलाया। जब वे भी बात न सुन आगे बढ़ने लगे तो महंत लाल हो गए और उन्हें घेर अपनी कड़ी नाराजगी जताई थी।

नाराज महंतों ने पर्यटन मंत्री को घेरा

सीएम के आगे बढ़ने के बाद पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी को महंत कमलनयन दास शास्त्री ने बुलाया था। लेकिन, वे महंत के बुलाने के बाद आगे बढ़ गए थे। इस पर महंत भड़क उठे थे और पर्यटन मंत्री को महंतों ने घेर उन्हें चेतावनी दे डाली थी।

श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख व विक्रमादित्य महोत्सव न्यास के अध्यक्ष स्वामी राजकुमार दास ने इसके लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया थाlउनका कहना था कि अयोध्या तीर्थ धाम है। संत उसकी पहचान हैं। यदि संतों को उजाड़ा गया तो प्रभारी मंत्री होने के नाते उन्हें इसका गुस्सा झेलना पड़ेगा। इस पर पर्यटन मंत्री ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया, फिर महंत शांत हो सके थे। इस बीच महंतों के अचानक इस रुख से सुरक्षा अधिकारियों के पसीने छूट गए थे।

महंतों की ओर से सीएम को ज्ञापन दिया गया

रामकथा पार्क में रामायण कॉन्क्लेव के समापन समारोह में सीएम की मौजूदगी में महंतों को आमंत्रित किया गया था। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास शास्त्री, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास,दशरथ महल के महंत विंदु गद्याचार्य महंत देवेंद्रप सादाचार्य, श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख और सरयू आरती समिति के संरक्षक स्वामी राजकुमार दास, जगद्गुरु रामानंदाचार्य, स्वामी रामदिनेशाचार्य, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, राम कचहरी के महंत शशिकांत दास आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। इन लोगों ने कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम योगी को ज्ञापन दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन का रुख शांत रहा पर खतरा बना रहाl

महंतों ने कहा- आदेश न्याय के विरुद्ध

सहायक अभिलेख अधिकारी अयोध्या के गत 18 अगस्त के आदेश को महंतों ने एक पक्षीय अवैधानिक व अन्यायपूर्ण बता अविलंब निरस्त किए जाने की मांग की थी। महंतों का कहना था है कि आदेश न्याय के विरुद्ध है। संतों का आरोप हैं कि एक सप्ताह पहले हटाए गए अयोध्या के डीएम ने अपनी बात न मानने पर नाराज होकर संतों को उजाड़ने का यह आदेश दे दिया था।

महंतों को मनाने में नवागत डीएम जुटे

डीएम के इस सरकारी फरमान से सरकार और सीएम से जुड़े खास महंत भी बहुत नाराज हो उठे थे। इससे शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी। महंतों को मनाने के लिए उनसे नवागत डीएम नितीश कुमार ने प्रयास किया था पर आदेश रद न होने से संत परेशान थे।उधर,श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने अयोध्या के पूर्व डीएम अनुज कुमार झा की संपत्तियों की जांच कराए जाने की मांग उठाई थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।