तहसील दिवस में सुनी गईं आवेदकों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

कैम्पियरगंज, गोरखपुर तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील कैम्पियरगंज पर अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीएम वित्त, पुलिस अधीक्षक उत्तरी और एसडीएम कैम्पियरगंज द्वारा तहसील में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज व अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।