पयागपुर: ग्राम त्रिकोलिया में पीली व कच्ची ईंट से बन रहा 500 मीटर खड़ंजा, मानक की उड़ रही धज्जियां

बहराइच। विकास खंड पयागपुर के ग्राम त्रिकोलिया में 500 मीटर खड़ंजा निर्माण में मानक की जमकर अनदेखी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खड़ंजा निर्माण में पीली व कच्ची ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाई जा रही है, जिससे खड़ंजा कुछ ही दिनों में टूटकर खराब हो जाएगा। सरकारी धन का दुरुपयोग होने का भी आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बहराइच व मुख्य विकास अधिकारी से जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मानक के अनुरूप खड़ंजा का निर्माण कराया जाए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।