नानपारा तहसील में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सुरेश यादव बहराइच:- बहराइच जिले के तहसील नानपारा में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनसमस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराया। डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के बाद उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी प्रार्थना-पत्रों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण कर उसकी आख्या भी समय से उपलब्ध कराई जाए। गंभीर एवं जटिल मामलों को प्राथमिकता देते हुए उनके प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित कर स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा गया।जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। नानपारा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम, उपजिलाधिकारी नानपारा, मुख्य चिकित्साधिकारी, राजस्व विभाग सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।