- देवरिया में दर्दनाक हादसा: लापता दादा, पोते और नाती के शव नेमा तालाब से बरामद, गांव में पसरा मातम
- अब तक न्याय/अभिषेक कुमार /सलेमपुर देवरिया
- देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में शुक्रवार शाम से लापता वृद्ध और दो मासूम बच्चों के शव शनिवार को गांव के बाहर स्थित नेमा तालाब से बरामद किए गए। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
- मृतकों की पहचान पीतांबर चौहान (करीब 60 वर्ष), उनके छह वर्षीय पोते शिवांश चौहान और सात वर्षीय नाती दिव्यांश चौहान के रूप में हुई है।
- जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 6 नवंबर को पीतांबर चौहान अपने पोते शिवांश और नाती दिव्यांश के साथ खेत की ओर गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। लार पुलिस भी तीनों की तलाश में जुट गई थी।
- शनिवार 7 नवंबर को नेमा तालाब में शिवांश का शव तथा पीतांबर चौहान और दिव्यांश की चप्पलें पानी में तैरती मिलीं। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में तलाश अभियान चलाया। तलाश के दौरान पीतांबर चौहान और दिव्यांश के शव भी बरामद कर लिए गए।
- तीनों की मौत कैसे हुई और वे तालाब तक किन परिस्थितियों में पहुंचे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
- एक ही परिवार की तीन जिंदगियों के असमय चले जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे नेमा गांव में मातम पसरा हुआ है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: