1.  
  2. व्यूरो रिपोर्ट: क्रांति मिश्र / अंजनी चतुर्वेदी — अब तक न्याय बहराइच!
  3. बहराइच: भारत-नेपाल सीमा से सटे बहराइच जिले के मिहीपुरवा विकास खंड अंतर्गत अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत सुजौंली के पीएम श्री संविलियन विद्यालय में भव्य पंच उत्सव-दीपोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह के आह्वान पर एवं कुशल नेतृत्व में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिले के न्याय प्रिय जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय की धर्मपत्नी आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला पाण्डेय, उप जिलाधिकारी मिहीपुरवा मोनालिषा जौहरी,ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
  4. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और बच्चों के साथ दीपोत्सव का महा पर्व मनाया।
  5. इस अवसर पर विद्यालय के नौनिहालों और शिक्षक बंधुओं ने मनमोहक स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथियों ने बच्चों के बेहतर पठन-पाठन और उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में नव-निर्मित पुस्तकालय (लाइब्रेरी) का उद्घाटन भी किया।
    उन्होंने बच्चो की बिज्ञान प्रदर्शनी एवं थारू समाज के हस्त निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर अनकी रचनात्मकता की सराहना प्रसंशा की एवं विधार्थियो को दीपावली उपहार के साथ साथ मिठाई प्रदान किया!
  6. मुख्य अतिथियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह के अथक प्रयासों, नेतृत्व और विद्यालय के कायाकल्प में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उन्हें सम्मानित भी किया।
  7. पंच उत्सव-दीपोत्सव कार्यक्रम सुजौंली
    मुख्य अतिथि: सुजौंली के पीएम श्री विद्यालय में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंच पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष 
    श्रीमती मंजुला पाण्डेय, 
    विशिष्ट अतिथि एसडीएम मोनालिषा जौहरी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अतिथिगण रहें ।इस दौरान कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति:पी एम श्री संविलियन विद्यालय के प्रधानाचार्य नोडल शिक्षक शंकुल श्रवण कुमार सिंह 
    शिक्षकगण: अरुण मिश्र, सर्वजीत पाठक, राम सुमिरन, मगन बिहारी, अरुण सिंह।
    : ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, विद्यालय समिति अध्यक्ष गोवर्द्धन सिंह, समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी।
    बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु, संभ्रांत ग्रामीण एवं माताएँ-बहनें उपस्थित रहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।