लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे में स्थित अन्नपूर्णा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसी पहुंचने लगे और देखते ही देखते एजेंसी के बाहर लंबी कतार लग गई।- तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि महिला-पुरुष सहित बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर मिलने की उम्मीद में एजेंसी के बाहर जमा हैं। लोगों को सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ा।
- उपभोक्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उन्हें समय पर गैस सिलेंडर कब मिलेगा? घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
- अब सवाल यह उठता है कि गैस एजेंसी पर इतनी लंबी भीड़ क्यों लग रही है? उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था क्यों नहीं हो पा रही है?
- जनहित में मांग:
- - गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था सुचारु की जाए।
- उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।
- भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
- संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराएं। - अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं और आम जनता को कब राहत मिलती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: