सुरक्षा में मिली खामियों पर कार्रवाई के निर्देश--नमन मेहता
सहजनवां, गोरखपुर।उपजिलाधिकारी सहजनवां व क्षेत्राधिकारी गीडा द्वारा मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां में लगाई गई पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था, लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांचोपरांत सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थाना को निर्देशित किया गया।
अधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने, पटाखों के भंडारण में सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिए, ताकि त्योहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: