दीपावली पर्व पर सफाई मित्रों को उपहार व मिष्ठान देकर किया सम्मानित--चेयरमैनप्रभाकर दुबे
घघसरा, गोरखपुर दीपावली पर्व के अवसर पर नगर पंचायत घघसरा के अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने सफाई मित्रों सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों को उपहार व मिष्ठान देकर सम्मानित किया।
नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने सभी सफाई मित्रों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाई मित्रों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। चाहे बारिश हो या गर्मी, सफाई कर्मी सुबह से ही नगर की सफाई में जुट जाते हैं। उन्हीं के परिश्रम से नगर पंचायत घघसरा स्वच्छ दिखता है।उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों के सम्मान के बिना दीपावली की खुशियां अधूरी हैं। इसलिए नगर पंचायत की ओर से सभी कर्मचारियों को उपहार और मिष्ठान देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया है।कार्यक्रम में कर्मचारियों ने चेयरमैन का आभार जताया और नगर को और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद, कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: