छोटी दीपावली पर जरूरतमंदों को बांटे उपयोगी किट, सेवा और संवेदना का दिया संदेश

शोभित दया फाउंडेशन के सेवा कार्य की भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अचिन मेहरोत्रा ने की सराहना

रिपोर्ट : सुधीर वर्मा
अब तक न्याय दैनिक समाचारपत्र

सीतापुर।
छोटी दीपावली के पावन अवसर पर जब पूरा देश दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था, वहीं शोभित दया फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियों का उजाला पहुंचाने की अनूठी पहल करते हुए उपयोगी किट का वितरण किया। सीतापुर स्थित लालबाग में फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। सेवा और सहयोग की इस पहल ने दीपावली पर्व की खुशियों को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए मानवता एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जरूरतमंदों को उपयोगी किट वितरित करते हुए संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाज के वंचित वर्ग के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। किट प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। आयोजन का उद्देश्य पर्व की खुशियों को उन परिवारों तक पहुंचाना रहा, जिन्हें आर्थिक कठिनाइयों के कारण त्योहार मनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर प्रदेश एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सीतापुर अचिन मेहरोत्रा ने शोभित दया फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों के साथ खुशियां साझा की जाएं। उन्होंने कहा कि सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना समाज को मजबूत बनाती है तथा ऐसे प्रयास अन्य लोगों को भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

अचिन मेहरोत्रा ने इस पुनीत कार्य के लिए शोभित दया फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय मिश्रा ‘दया’ एवं राज बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष दीपावली के अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता का प्रयास समाज में मानवीय मूल्यों और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला है।

कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना से जुड़े लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में सहयोग किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि दीपावली केवल घरों को दीपों से सजाने का पर्व नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में सहयोग, सम्मान और उम्मीद का दीप जलाने का भी अवसर है।

शोभित दया फाउंडेशन की इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और कहा कि समाज के सक्षम वर्ग द्वारा जरूरतमंदों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदना का सुंदर उदाहरण है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।