गोरखपुर दीपावली के पावन अवसर पर थाना राजघाट पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए राजकीय मानसिक मंदित आश्रय गृह, नार्मल में बच्चों के बीच फल, मिष्ठान एवं मोमबत्तियों का वितरण किया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली एवं थानाध्यक्ष राजघाट द्वारा आश्रय गृह के बच्चों के साथ पर्व की खुशियां साझा की गईं तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार का असली आनंद जरूरतमंदों और वंचितों के साथ खुशियां बांटने में है। इस पहल से बच्चों में उत्साह और अपनापन देखने को मिला।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: