गीडा में जीरो प्वाइंट के पास अचेत मिला अज्ञात व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत
पहचान में जुटी गीडा पुलिस
गीडा, गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास पांडेय ढाबा के निकट एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 07.11.2026 को जरिए 112 सूचना प्राप्त हुई कि जीरो प्वाइंट के पास पांडेय ढाबा के निकट एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में गिरा पड़ा है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु सीएचसी पिपरौली भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भिजवाया गया है। मृतक की पहचान कराने हेतु आसपास के क्षेत्र में जानकारी की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: