अमेठी के जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज का औचक निरीक्षण किया
अनुराग सागर अब तक न्याय अमेठी
उन्होंने इमरजेंसी वार्ड औषधि वितरण कक्ष एमएनसीयू समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भर्ती मरीजों व तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली डीएम ने अस्पताल में स्वच्छता दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए अमेठी जनसामान्य को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने बुधवार देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं साफ सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड औषधि वितरण कक्ष एमएनसीयू मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट वार्ड सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का गहन निरीक्षण किया उन्होंने चिकित्सालय परिसर के साथ साथ आवासीय परिसर का भी भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं दवाओं तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिलाधिकारी ने सीएचसी अधीक्षक को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर उपचार आवश्यक दवाएं एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए नियमित स्वच्छता वार्डों की साफ सफाई तथा परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं मरीजों के उपचार एवं संतुष्टि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए जनसामान्य को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: