सुरेश यादव बहराइच :- आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच के प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री को सम्मानित किया गया।लखनऊ में बुधवार को आयोजित ‘आयुष्मान संवाद’ वार्षिक समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. प्रो. संजय खत्री को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान जनपद में आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।सम्मान मिलने पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री ने कहा कि यह उपलब्धि चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों, अधिकारियों, आयुष्मान टीम, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय आगे भी निरंतर कार्य करता रहेगा।सम्मान की जानकारी मिलने पर चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: