मिर्जापुर थाना जिगना परिसर में आगामी रामलीला एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को


रामलीला व दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

जिगना थाना परिसर में अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश क्षेत्र के संभ्रांत लोग रहे मौजूद

मिर्जापुर थाना जिगना परिसर में आगामी रामलीला एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने आयोजन समितियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों से पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

बैठक में  क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर तथा थाना अध्यक्ष जिगना संजय कुमार सिंह ने रामलीला एवं दुर्गा पूजा आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुरक्षा साफ सफाई बिजली व्यवस्था तथा भीड़ को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई

जिगना पावर हाउस के जूनियर इंजीनियर राकेश सविता ने विद्युत व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी दी। अधिकारियों ने आयोजन समितियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें और स्वयं कानून हाथ में न लें

बैठक में क्षेत्र के तमाम संभ्रांत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें ओमप्रकाश उपाध्याय प्रधान प्रतिनिधि ,भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाठक,राज कुमार  दुबे,विजय पांडे ,शारदा प्रताप सिंह ,अजय उपाध्याय ,केशव प्रसाद यादव ,राजेश प्रताप सिंह , गुड्डू सिंह,बृजेश यादव, अमरेश चंद्र बिन्द, सहित क्षेत्र के अन्य लोग शामिल रहे।

अधिकारियों ने कहा कि रामलीला एवं दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक कार्यक्रम आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। सभी आयोजक निर्धारित नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं। बैठक के दौरान मौजूद रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।