बांदा। नियमों की किताब दफ्तरों में सुरक्षित है, लेकिन सड़क पर प्राइवेट बसें शायद अपनी अलग ही ‘नियमावली’ से चल रही हैं। मंगलवार रात एसपी आवास के सामने ‘दिनेश


तारों तक पहुंची बस की लापरवाही, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

एसपी आवास के सामने हाईटेंशन तारों से टकराया छत पर लदा माल, मची अफरातफरी

बांदा। नियमों की किताब दफ्तरों में सुरक्षित है, लेकिन सड़क पर प्राइवेट बसें शायद अपनी अलग ही ‘नियमावली’ से चल रही हैं। मंगलवार रात एसपी आवास के सामने ‘दिनेश ड्रीम लाइन’ की बस की छत पर लदा सामान हाईटेंशन तारों से टकरा गया। तारों में हुई स्पार्किंग से दो दर्जन से अधिक यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि तार नहीं टूटा, वरना सफर का अंत बेहद भयावह हो सकता था।हादसे के बाद बस पीली कोठी पहुंची, जहां सामान उतारा जा रहा था। सूचना पर सेल टैक्स टीम ने बस और माल कब्जे में ले लिया। आरटीओ श्यामलाल गुप्ता के अनुसार, पिछले सप्ताह क्षमता से अधिक यात्री और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर आठ प्राइवेट बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

अब सवाल यह है कि जब अभियान भी चल रहा है और कार्रवाई भी हो रही है, तो बसों की छत पर लदा माल हाईटेंशन तारों तक आखिर कैसे पहुंच रहा है? क्या निगरानी की नजर हादसे के बाद खुलती है?

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।