एंकर— इंदौर के खजराना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे और रास्ता बंद किए जाने की शिकायत को लेकर एक याचिका लेकर लोग अधिकारियों के पास पहुंचे। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि खाली प्लॉट और संस्था की जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि मौके पर मंदिर और अन्य निर्माण भी किए जा रहे हैं, जबकि आसपास स्कूल सहित आबादी का क्षेत्र है।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जमीन से जुड़े दस्तावेजों में कथित हेरफेर कर निजी व्यक्ति के नाम जमीन दर्ज कराने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर विवाद की स्थिति बनी और पुलिस को 112 नंबर पर सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता और मारपीट की कोशिश की।
अब शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों से मामले की जांच कर कथित कब्जा हटाने, रास्ता खुलवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: