- बहराइच में पुलिस का बड़ा स्मैक कनेक्शन का खुलासा, टायर की दुकान से 304 ग्राम स्मैक बरामद; महिला समेत दो गिरफ्तार
- रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अब तक न्याय बहराइच
- रुपईडीहा। बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मुखबिर की सूचना पर चकिया रोड स्थित एक टायर की दुकान पर छापा मारकर स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 304 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है।
- पुलिस के अनुसार, दुकान के काउंटर से 294 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जबकि महिला आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियाज अली उर्फ रियाज बाबा और पूनम वर्मा के रूप में हुई है।
- बाराबंकी से स्मैक लाकर टायर की दुकान से बेचता था
- पूछताछ में सामने आया कि पूनम वर्मा बाराबंकी से स्मैक लाकर रियाज को देती थी। इसके बाद रियाज अपनी टायर की दुकान से स्मैक को थोक में बेचता था। पुलिस के मुताबिक रियाज के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं।
- स्मैक के साथ लाखों का सामान भी बरामद
- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्मैक के अलावा एक स्कॉर्पियो, दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन, एक कैमरा, 31,210 रुपये भारतीय मुद्रा और 25 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की है।
- पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में पुलिस अब स्मैक तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: