• महात्मा गांधी और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को लेकर कांग्रेस की नुक्कड़ सभा आयोजित
  • वी एस भारती ने बताया कि 
    पीलीभीत जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कलीनगर, खांडेपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों, सिद्धांतों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
  • सभा को मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री शहनवाज आलम जी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा का मार्ग और बाबा साहब अंबेडकर जी का सामाजिक न्याय और संविधान का विचार ही आज के भारत की सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस पार्टी इन्हीं विचारों को लेकर जनता के बीच जा रही है। भाजपा सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर किए जा रहे हमले का जवाब कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर देंगे।
  • इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री हरप्रीत सिंह चब्बा जी ने कहा कि पीलीभीत में कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो रहा है और गांधी-अंबेडकर के विचारों की यह नुक्कड़ सभा अभियान आगे भी जारी रहेगा।
  • कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
    •  अनवर अनीस, सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी • जिशान खान, सदस्य, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी •  मो. कैफ, छात्र नेता, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) •  मो. हासिम, जाहिद खान, ब्लॉक अध्यक्ष, पूरनपुर •  कयूम खान, जिला सचिव •  इश्तियाक अहमद, जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग • राजेश वर्मा, जिला अध्यक्ष, NSUI 
    सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की रक्षा और भाईचारे के संकल्प को दोहराया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।