सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज मेडिकल कॉलेज, बिठौरा कला में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, पीलीभीत द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोषण, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्दी बेबी कार्यक्रम, रेसिपी प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गईं। हेल्दी बेबी कार्यक्रम में परियोजना मरौरी से 09 तथा परियोजना बरखेड़ा से 03 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को माननीय विधायक एवं जिलाध्यक्ष द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली परियोजना मरौरी की 10, परियोजना बरखेड़ा की 07 तथा परियोजना ललौरीखेड़ा की 05 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी पुरस्कृत किया गया।

रेसिपी प्रतियोगिता में परियोजना ललौरीखेड़ा ने प्रथम, परियोजना मरौरी ने द्वितीय तथा परियोजना बरखेड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान की थीम पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में परियोजना मरौरी ने प्रथम तथा परियोजना बरखेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना मरौरी, ललौरीखेड़ा एवं बरखेड़ा की समस्त मुख्य सेविकाओं सहित लगभग 500 आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विधायक बरखेड़ा प्रवक्ता नंद, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा से हर्षित चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, हेमराज, दिवाकर,  हरेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी, जिला विकास अधिकारी पीलीभीत, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीलीभीत श्री युगल किशोर सांगुड़ी बाल विकास परियोजना अधिकारी मरौरी, ललौरीखेड़ा एवं बरखेड़ा तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।