• *परमिशन देने वाले अफसर पर भी सवाल, शाहजहांपुर में ‘झूलों के किंग’ इमरान का कथित दबदबा!**
  • ????झूले की परिधि में दुकान लगाने वालों से वसूली के आरोप, बिना अनुमति झूला संचालन का भी दावा
  • ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी
  • शाहजहांपुर। शहर में झूले लगाने वाले इमरान को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि झूला लगाने के लिए निर्धारित अनुमति और नियम-कायदों की परवाह किए बिना खुलेआम झूले लगाए जा रहे हैं। चर्चा तो यहां तक है कि अनुमति देने वाला अधिकारी भी संचालक की पहुंच में रहता है, जिसके चलते कार्रवाई की नौबत नहीं आती।
  • आरोप यह भी है कि जहां झूले लगाए जाते हैं, उसकी परिधि में छोटे-बड़े दुकानदारों से इमरान के लोगों द्वारा कथित तौर पर वसूली की जाती है। दुकानदारों का आरोप है कि जगह देने के नाम पर उनसे रकम ली जाती है।
  • सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि झूले लगाने की अनुमति जरूरी है तो अनुमति किस आधार पर मिल रही है और क्या नियमों का पालन कराया जा रहा है? वहीं दुकानदारों से कथित वसूली के आरोपों की भी जांच की जरूरत है।
  • अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इन आरोपों की जांच कराते हैं या ‘झूलों के किंग’ का कथित दबदबा यूं ही कायम रहता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।