रायगढ़ में जिलाधिकारी की संयुक्त जनसुनवाई


रायगढ़ जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में संयुक्त जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुलकर्णी की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया।जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्री राज प्रसाद, वन विभाग के अधिकारी श्री सचिन अन्ना साहेब ओहल, जिला मुख्य विकास अधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी श्री अक्षय कुमार खेमुंडू, मुख्य चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विश्वंभर कुमार बेहरा, उपजिलाधिकारी श्रीमती मृणालिका राठौड़, परियोजना प्रशासक एवं समन्वित आदिवासी विकास अधिकारी श्री चंद्रकांत माझी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 87 शिकायतें पंजीकृत की गईं। इनमें व्यक्तिगत एवं सामूहिक शिकायतों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 10 शिकायतों का तत्काल निपटारा किया गया।
इसके अलावा रेडक्रॉस कोष से 3 जरूरतमंद व्यक्तियों को कुल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

चित्तरंजन नायक
रायगढ़ (ओडिशा)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।