बस्त नेशनल प्रेस क्लब की बैठक में पत्रकार हितों पर मंथन, सदस्यों को मिले सदस्यता कार्ड संगठन


गूंजा नेशनल प्रेस क्लब, संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने वितरित किए सदस्यता कार्ड 

-

October 04, 2026

बस्त   नेशनल प्रेस क्लब की बैठक में पत्रकार हितों पर मंथन, सदस्यों को मिले सदस्यता कार्ड

संगठन की नीतियों और पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा, पत्रकार एकता के लगे नारे

 नेशनल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों को नेशनल प्रेस क्लब के सदस्यता कार्ड वितरित किए गए।क्लब के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने मौके पर मौजूद पत्रकारों को स्वयं सदस्यता कार्ड प्रदान किए। सदस्यता कार्ड प्राप्त करते समय पत्रकारों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पत्रकार एकता के नारे भी लगाए गए, जिससे बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और संगठन को मजबूत बनाना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने पत्रकारों से आपसी समन्वय, एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में पत्रकारों ने “पत्रकार एकता जिंदाबाद” के नारे लगाकर एकजुटता का संदेश दिया। सदस्यों ने पत्रकारों के हितों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

करीब 75 नए सदस्यता कार्ड तैयार

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि क्लब के करीब 75 और सदस्यों के सदस्यता कार्ड तैयार हो चुके हैं। संबंधित सदस्यों के नाम क्लब के ग्रुप में साझा किए गए हैं। सूची में शामिल सदस्यों को रविवार दोपहर 2 बजे डॉन वास्को स्कूल, आवास विकास पहुंचकर अपना सदस्यता कार्ड प्राप्त करने की जानकारी दी गई।

क्लब की ओर से सभी संबंधित सदस्यों से निर्धारित समय पर पहुंचकर अपने सदस्यता कार्ड प्राप्त करने की अपील की गई। वहीं, मौके पर मौजूद कई सदस्यों को संरक्षक अशोक श्रीवास्तव द्वारा सदस्यता कार्ड वितरित किए गए।

बैठक के अंत में संगठन की आगामी गतिविधियों, पत्रकारों से जुड़े मुद्दों और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।