ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी
कटरा (शाहजहांपुर)। बेमौसम बारिश और प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सोमवार को नगर पंचायत कटरा के सभागार में मुआवजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक 131 कटरा विधानसभा डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ ने किसानों को चेक के माध्यम से मुआवजा राशि वितरित की। विधायक ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और फसल क्षति का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में किसानों को हरसंभव मदद दिलाने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: