*ब्रेकिंग न्यूज़*
*लखनऊ-काकोरी*
*आउटर रिंग रोड ग्राम चकौली के पास भीषण हादसा, महिला की मौत, दरोगा समेत 4 घायल*
*लखनऊ।काकोरी थाना क्षेत्र के समदा चौकी अंतर्गत ग्राम चकौली आउटर रिंग रोड पर आज रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।*
*सूत्रों के अनुसार बिजनौर जिले से मोहनलालगंज जा रही गाड़ी में 4-5 लोग सवार थे। हादसे में बिजनौर के नहतौर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात सोनू निगम की माता जी की मौके पर ही मौत हो गई।*
*हादसे में सोनू निगम समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को काकोरी पुलिस ने टीएस मिश्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। गाड़ी से एक सूटकेस, कपड़े, मोबाइल और करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।*
*सूचना मिलते ही समदा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार गुप्ता और उपनिरीक्षक विकास यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाने और राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है।*
राके शर्म पत्रकार लखनऊ*
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: