गांधी जयंती पर गंगोला आश्रम में बालक-बालिका दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
रिपोर्टर - सुखवीर सिंह आगरा मण्डल ब्यूरो चीफ
मथुरा गांधी जयंती के पावन अवसर पर गंगोला आश्रम, नगला तेजा, सिहोरा, मथुरा में बालक-बालिका दौड़ प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि श्री कीर्ति भाई का आयोजकों और ग्रामीणों द्वारा पगड़ी बांधकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
वहीं गांव के बुजुर्गों का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। आयोजकों और ग्रामीणों ने बुजुर्गों को सम्मान देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
दौड़ प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ शील्ड और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
???? प्रथम पुरस्कार — ₹5,100
???? द्वितीय पुरस्कार — ₹3,100
???? तृतीय पुरस्कार — ₹2,100
इस आयोजन में आयोजक भूरा पहलवान और संचालक गजन सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों और बुजुर्गों की सहभागिता ने आयोजन को और भी खास बना दिया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: