जौनपुर/मड़ियाहूं शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को मड़ियाहूं तहसील के पास स्थित भगत सिंह तिराहे पर जन्म


*भगत सिंह जयंती पर मड़ियाहूं में शहीद भगत सिंह को किया गया नमन*

आजाद युवा जन कल्याण सेवा समिति ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती, देशभक्ति नारों से गूंजा तिराहा

  जौनपुर/मड़ियाहूं

 शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को मड़ियाहूं तहसील के पास स्थित भगत सिंह तिराहे पर जन्म जयंती मनाया गया । आजाद युवा जन कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।इस दौरान “शहीद भगत सिंह अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद किया।कार्यक्रम में डॉ. विजय सिंह मौर्य ने भगत सिंह के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह ने कम उम्र में ही देश की गुलामी और स्वतंत्रता आंदोलन के विषय में गंभीरता से सोचना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटना ने भगत सिंह के मन पर गहरा प्रभाव डाला था। आगे चलकर उन्होंने क्रांतिकारी विचारधारा को अपनाया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।डॉ. मौर्य ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए साहस, त्याग और देशप्रेम की प्रेरणा देता है। ऐसे महान क्रांतिकारियों के संघर्ष और विचारों से नई पीढ़ी को परिचित कराना आवश्यक है, ताकि युवा देश के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए बलिदानों को समझ सकें।कार्यक्रम में पूर्व मड़ियाहूं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, मनोज चौरसिया, अरविंद चौरसिया, तालुकदार यादव, संजय जायसवाल, कवलजीत सिंह गब्बर, नितेश सेठ, उत्तम जायसवाल,शेर बहादुर मौर्य,इजहार अहमद गुड्डू, पप्पू बनवासी, नितेश सेठ, राजेंद्र सोनकर, भोलानाथ पाल, बृजराज चौरसिया, मंजीत पाल, शमीम अहमद, फूलचंद यादव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।