अब तक न्याय


अब तक न्याय 
ब्यरो चीफ वी डी अवस्थी

शाहजहांपुर में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। करीब 60 घंटे से जारी बारिश और तेज हवाओं से खेत तालाब में बदल गए हैं। कटाई के लिए तैयार *धान की फसल जमीन पर बिछ गई*, कई खेतों में पानी भरने से फसल सड़ने का खतरा है। गन्ना और तिल्ली को भी नुकसान पहुंचा है।

कांट समेत कई कस्बों और गांवों में जलभराव है। तेज हवाओं में पेड़ उखड़कर बिजली लाइनों पर गिरने से कई इलाकों में *करीब तीन दिन से बिजली संकट* बना हुआ है। कांट सीएचसी का रास्ता पेड़ गिरने से बाधित हुआ, जबकि बंडा में बारिश के दौरान मकान की दीवार गिर गई।

8 घंटे में 342 मिमी बारिश** रिकॉर्ड होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अब प्रभावित किसान फसलों का तत्काल सर्वे और नियमानुसार राहत की मांग कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।