जौनपुर मड़ियाहूं तहसील के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय का मंगलवार को क्षेत्र के विद्वत एवं शिक्षाविद्
जौनपुर मड़ियाहूं तहसील के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय का मंगलवार को क्षेत्र के विद्वत एवं शिक्षाविद्
जौनपुर।* मंदिरों से मूर्ति और घंटे चोरी करने वाले गिरोह का लाइन बाजार पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों
*जौनपुर: मंदिरों से मूर्ति-घंटा चोरी के आरोप में गिरोह के 5 अभियुक्त गिरफ्तार,*
*जौनपुर।* मंदिरों से मूर्ति और घंटे चोरी करने वाले गिरोह का लाइन बाजार पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्योंजौनपुर।* मंदिरों से मूर्ति और घंटे चोरी करने वाले गिरोह का लाइन बाजार पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की पीली धातु की तीन मूर्तियां तथा विभिन्न मंदिरों से चोरी किए गए कुल 26 घंटे बरामद किए गए हैं। चोरी में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद की है।
सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने बताया कि लाइन बाजार पुलिस, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। पुलिस टीम ने कुम्भापुर गांव के पास पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद मूर्तियां थाना पवारा में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित हैं। इनमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्तियां शामिल हैं। वहीं मीरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों से संबंधित तीन मंदिर के घंटे तथा लाइन बाजार थाना क्षेत्र में दर्ज मामले से संबंधित दो घंटे बरामद किए गए।
इसके अलावा विभिन्न मंदिरों से चोरी किए गए छोटे-बड़े 21 अन्य घंटे भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इस तरह पुलिस के अनुसार कुल 26 मंदिर के घंटे बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शिवप्रकाश तिवारी उर्फ राजन (32), ब्रह्मदेव तिवारी उर्फ ओम तिवारी (25), रोहित गुप्ता (26), रामबाबू जायसवाल (45) और रोहित गुप्ता (30) शामिल हैं। सभी आरोपी जनपद के अलग-अलग स्थानों के निवासी बताए गए हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर मड़ियाहूं तहसील के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय का मंगलवार को क्षेत्र के विद्वत एवं शिक्षाविद्
जौनपुर/मड़ियाहूं तहसील सभागार में सोमवार को दोपहर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मड़ियाहूं तहसील में तैनात प्रशासनिक
जौनपुर।* जनपद पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सोमवार को तीन उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त हुए। पुलिस लाइन स्थित
Leave a Comment: