कल्याणसिंहपुर में संयुक्त जनसुनवाई शिविर आयोजित
रायगढ़ जिला प्रशासन की ओर से कल्याणसिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास अधिकारी के सद्भावना सभागार में संयुक्त जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया।
जौनपुर।* जनपद पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सोमवार को तीन उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त हुए। पुलिस लाइन स्थित
*तीन उपनिरीक्षक हुए सेवानिवृत्त,*
*सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई*
*जौनपुर।* जनपद पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सोमवार को तीन उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त हुए। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने समारोह में शामिल होकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीनों पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। पुलिस विभाग में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के सुखमय, स्वस्थ, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक घनश्याम सरोज, उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह एवं उपनिरीक्षक ना.पु. उमेश कुंवर सिंह शामिल रहे। समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
रायगढ़ जिला प्रशासन की ओर से कल्याणसिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास अधिकारी के सद्भावना सभागार में संयुक्त जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया।
परिवार में पिता व पुत्र दोनों अधिकारी क्षेत्र में खुशी की लहर
सत्ता से सवाल करना पत्रकारिता का पहला दायित्व, विश्वसनीयता ही पत्रकार की सबसे बड़ी ताकत : रत्नाकर सिंह
Leave a Comment: