परिवार में पिता व पुत्र दोनों अधिकारी क्षेत्र में खुशी की लहर


परिवार में पिता व पुत्र दोनों अधिकारी क्षेत्र में खुशी की लहर

गोरखपुर सहजनवा थाना सहजनवा क्षेत्र के ग्राम भीटी रावत के चकिया निवासी सतीश यादव पुत्र मुरारी यादव, पौत्र स्वर्गीय राजेंद्र यादव ने कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बताया जाता है कि सतीश यादव के पिता  मुरली यादव पहले से ही बीएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर देश सेवा कर रहे हैं। इस प्रकार एक ही परिवार के  दो अधिकारी पद पर पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।अपनी सफलता का श्रेय सतीश यादव ने अपने माता-पिता,पर दादा स्वर्गीय राजेंद्र यादव के संस्कारों और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।उनके चयन की खबर से ग्राम भीटी रावत और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।