जौनपुर/मड़ियाहूं तहसील सभागार में सोमवार को दोपहर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मड़ियाहूं तहसील में तैनात प्रशासनिक


*मड़ियाहूं तहसील में विदाई समारोह, एसडीएम नवीन कुमार को दी गई भावभीनी विदाई*

*नवागत प्रशासनिक एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय का हुआ स्वागत*

जौनपुर/मड़ियाहूं

तहसील सभागार में सोमवार को दोपहर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मड़ियाहूं तहसील में तैनात प्रशासनिक उपजिलाधिकारी नवीन कुमार के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वहीं मड़ियाहूं तहसील के नए प्रशासनिक उपजिलाधिकारी के रूप में अजय कुमार उपाध्याय के बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया।

समारोह के दौरान तहसील में कार्यरत रहे श्याम लाल पटेल की सेवा समाप्त होने पर उन्हें भी विदाई दी गई। तहसील कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर दोनों अधिकारियों एवं कर्मचारी को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में तहसील के सैकड़ों कर्मचारी और अधिवक्तागण मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए और एसडीएम नवीन कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद नवागत प्रशासनिक एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

‘लगभग एक साल आप सभी के साथ काम किया’

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम नवीन कुमार ने तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगभग एक वर्ष तक मड़ियाहूं तहसील में सभी लोगों के साथ कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान सभी का सहयोग प्राप्त हुआ।

उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि कुछ कर्मचारी ऐसे भी थे, जिन्हें काम के लिए कभी-कभी “जगाना पड़ता था।” उनके इस अंदाज पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।

एसडीएम नवीन कुमार ने मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान बार एसोसिएशन का सहयोग काफी अच्छा रहा।

बाजे-गाजे के साथ दी गई विदाई

समारोह के बाद तहसील कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने बाजे-गाजे के साथ एसडीएम नवीन कुमार को विदाई दी। इस दौरान माहौल भावुक नजर आया। कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मड़ियाहूं तहसीलदार रविरंजन कश्यप, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्र एडवोकेट, महामंत्री अशोक कुमार यादव, चंद्रेश यादव एडवोकेट समेत तहसील के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।