नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक उज्बेकिस्तान और किर्गिज़ गणराज्य के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा को भारत की मध्य एशिया नीति और रणनीतिक संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी 29 और 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में रहेंगे। यहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव से होगी। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होगी।
इसके बाद प्रधानमंत्री किर्गिज़ गणराज्य की राजधानी बिश्केक जाएंगे, जहां 31 अगस्त से 1 सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO का 26वां शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।
SCO सम्मेलन में भारत की प्राथमिकताओं में सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आर्थिक अवसर प्रमुख रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन से इतर कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।
इस दौरे की एक बड़ी खासियत प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय मुलाकात भी है। दोनों नेताओं की बैठक SCO सम्मेलन के दौरान होने की पुष्टि विदेश मंत्रालय की ओर से की गई है।
प्रधानमंत्री मोदी किर्गिस्तान में छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। इससे भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक एवं लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: