पाली ब्लॉक की मर्डर ग्राम पंचायत का पहाड़ पुथरा टोला विकास की बाट जोह रहा 25 घरों की बस्ती में न सड़क दुरुस्त, न नालियां साफ और न सफाई की समुचित व्यवस्था ग्रामीणों का आरोप- आज तक हाल जानने नहीं पहुंचे अधिकारी और जनप्रतिनिधि



पाली ब्लॉक की मर्डर ग्राम पंचायत का पहाड़ पुथरा टोला विकास की बाट जोह रहा
25 घरों की बस्ती में न सड़क दुरुस्त, न नालियां साफ और न सफाई की समुचित व्यवस्था
ग्रामीणों का आरोप- आज तक हाल जानने नहीं पहुंचे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

गोरखपुर के पाली ब्लॉक अंतर्गत मर्डर ग्राम पंचायत से जुड़ा पहाड़ पुथरा टोला आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बदहाली झेल रहा है। कछार के बीच स्थित इस छोटे से टोले में करीब 25 घर हैं, जिनमें अधिकांश दलित परिवार रहते हैं। दैनिक भास्कर की पड़ताल में यहां की स्थिति बेहद खराब मिली।

टोले की कई सड़कें जर्जर हैं। बरसात के दिनों में रास्तों पर चलना मुश्किल हो जाता है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी और जलभराव की समस्या बनी रहती है। साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था भी नजर नहीं आई।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्याओं को सुनने के लिए न तो अधिकारी नियमित रूप से पहुंचते हैं और न ही शासन-प्रशासन की ओर से कोई पूछताछ होती है। ग्रामीणों ने कहा कि वे भी इसी देश और ग्राम पंचायत के नागरिक हैं, इसलिए उन्हें भी सड़क, नाली, सफाई समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

सवाल यह है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों और अधिकारियों की नजर इस छोटी बस्ती पर आखिर क्यों नहीं पड़ रही है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पहाड़ पुथरा टोले की समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।