श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
भीम आर्मी भारत एकता मिशन पीलीभीत एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से बीसलपुर नगर में जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर में कैंप लगाकर जुलूस में शामिल होने वाली विभिन्न अंजुमनों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया तथा अंजुमनों को शिल्ड एवं ‘तअ़जी़मे नबी’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भाईचारे, प्रेम, शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। आयोजकों ने कहा कि सभी धर्मों एवं समुदायों के बीच आपसी सम्मान, प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सौरभ भारतीय ने कहा

सौरभ भारतीय ने कहा कि जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व हमें प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। बीसलपुर में अंजुमनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं सम्मान करने का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए तथा मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अंजुमनों, नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर भीम आर्मी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट राजाराम माथुर, मुस्लिम भाईचारा कमेटी के प्रदेश सचिव नईम रज़ा, सौरभ भारतीय जिलाध्यक्ष—भीम आर्मी भारत एकता मिशन पीलीभीत, बबलू दिवाकर, शेरा वाल्मीकि, जीतू वाल्मीकि, मोहम्मद मुबशीर, मोहम्मद इमरान, आशिक मंसूरी, अनश, सोनपाल परदेशी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से नगरवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शांति एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की अपील की गई।

???? जय भीम | जय भारत | जय संविधान ????

जारीकर्ता:
भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
जनपद पीलीभीत

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।