जौनपुर* 16 अगस्त। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को दो दिवसीय भव्य शिव कांवड़ यात्रा का शुभारंभ


*कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों संग लगाए ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे*

 

*जौनपुर* 16 अगस्त। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को दो दिवसीय भव्य शिव कांवड़ यात्रा का शुभारंभ धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच हुआ। यात्रा का नेतृत्व बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह भी यात्रा में शामिल हुए और कांवड़ उठाकर शिवभक्तों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।

सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित कांवड़ यात्रा की शुरुआत चौरेश्वर महादेव धाम (छंगापुर) स्थित आदि गंगा गोमती के तट से हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में स्नान कर पवित्र जल भरा और भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा शुरू की।

यात्रा के दौरान जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत किया गया। पहले दिन यात्रा चौरेश्वर महादेव धाम से निकलकर गगना मोड़, छंगापुर नहर चौराहा, लेदुका, प्राणपति बाजार, भगतपुर, बीरमपुर, बदलापुर खुर्द, चकमोलनापुर, हिम्मतपुर, मिरसादपुर और कलिंजरा मोड़ सहित 17 स्वागत स्थलों से होकर गुजरी। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए स्वागत और सेवा-सत्कार की व्यवस्था की।

विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि आदि गंगा गोमती के पावन तट से निकाली जा रही यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ी है। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए गोमती के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया और यात्रा को रामपथ से जोड़कर क्षेत्र की आस्था का महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

वहीं, पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कांवड़ उठाकर शिवभक्तों के साथ यात्रा में सहभागिता की। उनके कांवड़ लेकर चलने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे यात्रा मार्ग पर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण शिवमय बना रहा।

कार्यक्रम में श्याम राज सिंह, डॉ. राजेश सिंह, विकास यादव, विवेक यादव, सुशील मिश्रा, मधुकर तिवारी, सिद्धू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। दो दिवसीय कांवड़ यात्रा के आयोजन से पूरे बदलापुर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामाजिक सहभागिता का माहौल नजर आया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।