कानपुर देहात बिबियापुर निवासी सचान परिवार ने आज 16 अगस्त 2026 को पूजनीय माता श्रीमती सुखदेई सचान की 28वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर परिवार


अब तक न्यूज | कानपुर देहात 

मूसानगर बिबियापुर पहुंच प्रमुख समाजसेवी सुमित सचान ने नानी - नाना को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया याद

मूसानगर, कानपुर देहात बिबियापुर निवासी सचान परिवार ने आज 16 अगस्त 2026 को पूजनीय माता श्रीमती सुखदेई सचान  की 28वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर परिवार ने पूजनीय पिता *श्री खुशीराम सचान जी* को भी सादर स्मरण किया।  

परिवार के अनुसार श्री खुशीराम सचान मूल रूप से कर्मठ किसान थे। उन्होंने अपनी मेहनत, त्याग और ईमानदारी से पूरे परिवार को शून्य से शिखर तक पहुंचाया। शिक्षा को सर्वोपरि मानकर उन्होंने बच्चों को उच्च संस्कार दिए, जिसके परिणामस्वरूप आज सचान परिवार शिक्षित, प्रतिष्ठित और सर्व-संपन्न है।  

इस पावन दिन पर परिवार ने दो बार विधायक और दो बार सांसद रहे *स्वर्गीय केसरी लाल कुरील जी* के मार्गदर्शन और योगदान को भी याद किया। परिवार का मानना है कि माता-पिता के आशीर्वाद से ही उन्हें यह मुकाम मिला है।  

पूजनीय माता-पिता की स्मृति में परिवार द्वारा बाग में बनवाई गई भव्य समाधि आज पूरे परिवार के लिए प्रेरणा का केंद्र और पवित्र तीर्थ स्थल बन चुकी है। सचान परिवार हर वर्ष की तरह इस बार भी पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस वर्ष भी लगभग 1000 से 1200 लोगों को भोजन के साथ केले और लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया वही कार्यक्रम में अपने ननिहाल पहुंचे प्रमुख समाजसेवी सुमित सचान ने अपने नाना नानी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया!

इस अवसर पर *रघुवीर प्रसाद सचान, राजकुमार सचान, श्रवण कुमार सचान, रामचंद्र सचान, हरिश्चंद्र सचान, जयचंद सचान, प्रदीप चंद्र सचान, आदित्य सचान* सहित परिवार की पुत्रियां *राम श्री एवं रीता देवी (लोंग श्री)* सहित समस्त परिवारजन उपस्थित रहे।  

परिवार ने कहा, माता-बाबूजी की दी हुई सीख और संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। आपका आशीर्वाद हमारे साथ युगों-युगों तक रहेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।